बेवफाई की इंतहा: जमीन बेचकर बीवी को बनाया टीचर, नौकरी लगते ही पति को छोड़ा; 10 साल के मासूम बेटे ने खोली मां की पोल

Edited By Updated: 28 May, 2026 10:34 PM

sold land to make wife a teacher left husband as soon as he got a job

बिहार के हाजीपुर की सड़कों पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पति-पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। मामला प्यार, त्याग और फिर एक खौफनाक धोखे का है। वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन कुमार ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते...

नेशनल डेस्कः बिहार के हाजीपुर की सड़कों पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पति-पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। मामला प्यार, त्याग और फिर एक खौफनाक धोखे का है। वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन कुमार ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने का दावा किया है।

पुश्तैनी जमीन बेचकर पढ़ाया, बदले में मिला धोखा
पीड़ित पति अमन कुमार, जो पेशे से एक फोटोग्राफर है, का कहना है कि साल 2013 में हुई शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत की। उसने पत्नी के शौक पूरे करने के लिए उसे ब्यूटीशियन का कोर्स कराया और फिर बीपीएससी (BPSC) की तैयारी के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन तक बेच दी। पत्नी ने ग्रेजुएशन और बीएड किया और जनवरी 2024 में उसका चयन बीपीएससी शिक्षिका के तौर पर हो गया।

ट्रेनिंग के दौरान चढ़ा 'इश्क' का बुखार
अमन का आरोप है कि उसकी पत्नी की सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में एक महीने की ट्रेनिंग हुई थी, जहां उसकी मुलाकात प्रेम प्रकाश जयवाल नाम के शख्स से हुई। ट्रेनिंग के बाद से ही पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा और उसने बात करना बंद कर दिया। पति का दावा है कि उसकी पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ दार्जिलिंग घूमने भी गई थी और पिछले एक साल से घर छोड़कर हाजीपुर में रह रही थी।

मासूम बेटे की जुबानी- 'मम्मी अंकल को मामा बोलने के लिए मारती थी'
इस पूरे विवाद में 10 साल के मासूम बेटे की बातों ने सबको चौंका दिया है। बच्चे ने रोते हुए बताया कि उसकी मां सही नहीं है और वह उसे मारती थी। बच्चे ने खुलासा किया कि घर आने वाले 'अंकल' को उसकी मम्मी 'दोस्त' बताती थी और उसे डराया जाता था कि कोई पूछे तो उन्हें 'मामा' कहना।

प्रेमी के साथ पकड़ा, बीच सड़क हुआ हंगामा
अमन कुमार ने बताया कि जब वह हाजीपुर के लिच्छवी नगर स्थित पत्नी के किराये के मकान पर पहुंचा, तो उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को बुलाना पड़ा। सड़क पर घंटों तक बहसबाजी और ड्रामा चलता रहा जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया, लेकिन कोर्ट में केस चलने की वजह से फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पीड़ित पति का कहना है कि वह अब ऐसी बीवी के साथ नहीं रहना चाहता।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!