US में भीषण सड़क हादसा: हैदराबाद के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौ'त, साइंटिस्ट पति और मासूम बेटी की हालत नाजुक

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 11:30 PM

three members of a family died in hyderabad

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हैदराबाद के एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। इस भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हैदराबाद के एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। इस भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे में मां और दो बच्चों ने गंवाई जान
मृतकों की पहचान 45 वर्षीय नाज़िया सलमा, उनकी 19 वर्षीय बेटी हफीज़ा नेहा शेख और 14 वर्षीय बेटे हफीज़ ओमेर के रूप में हुई है। यह परिवार हैदराबाद के सैदाबाद स्थित वानी नगर का निवासी था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के परिवार की कार दूसरी कार से टकरा गई, जिसमें दूसरे वाहन के चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग
हादसे में नाज़िया के पति, शेख अब्दुल नवीद और उनकी छोटी बेटी खदीजा शेख गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि अब्दुल नवीद मूल रूप से हैदराबाद के पुराने शहर के रहने वाले हैं और करीब 19 साल पहले अमेरिका जाकर बस गए थे, जहां वे एक वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं।

पुलिस ने दी घटना की जानकारी
हैदराबाद में रह रहे नवीद के पिता, शेख अब्दुल सईद ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उनके बेटे ने बार-बार फोन करने पर भी कॉल नहीं उठाया, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। कुछ समय बाद स्थानीय पुलिस ने फोन उठाया और उन्हें इस दुखद हादसे की जानकारी दी।

सरकार से मदद की गुहार
इस दुखद समाचार के बाद वानी नगर में मातम पसरा हुआ है। अब्दुल नवीद के पिता ने केंद्र और तेलंगाना सरकार से भावुक अपील करते हुए तत्काल सहायता मांगी है। परिवार ने सरकार से अनुरोध किया है कि रिश्तेदारों को अमेरिका जाने के लिए वीजा और अन्य जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी करवाई जाएं ताकि वे घायलों की देखभाल कर सकें। साथ ही, उन्होंने शवों को सुरक्षित रखने और अंतिम संस्कार के लिए वापस हैदराबाद लाने में सरकारी मदद की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!