Edited By vasudha,Updated: 22 Apr, 2018 04:49 PM
राजधानी से बेटे की दरिंदगी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कलयुगी बेटे ने अपनी 80 वर्षीय बूढ़ी मां का कूकर से सिर फोड़ उसकी उसकी बेरहमी से पिटाई की। यही नहीं उसने अपनी मां की उंगलियां भी चबा डाली...
नेशनल डेस्क: राजधानी से बेटे की दरिंदगी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। कलयुगी बेटे ने अपनी 80 वर्षीय बूढ़ी मां का कुकर से सिर फोड़ उसकी उसकी बेरहमी से पिटाई की। यही नहीं उसने अपनी मां की उंगलियां भी चबा डाली। आरोपी का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने बुजुर्ग महिला को घर से बाहर निकाल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला लाजपत नगर में रहती है। 19 अप्रैल को आरोपी वहां आया और घर के अंदर जाते ही महिला की पिटाई शुरू कर दी। उसने लात-घूंसों से अपनी मां की पिटाई की। इसी बीच उसने महिला के सिर पर प्रेशर कुकर दे मारा जिससे उनका सिर फट गया। आरोपी ने अपनी मां के पैर कुचल डाले और दांत से उंगलियां तक चबा डाली। हद तो तब हो गई जब बेरहमी से पिटने के बाद उसने अपनी मां को घर से बाहर निकाल दिया।
पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी मनोज अरोड़ा ईस्ट ऑफ कैलाश में रहता है और उसने प्रॉपर्टी के लिए अपनी 80 मां का यह हाल किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। उसे जैसे अस्पताल से छुट्टी मिलती है उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।