महात्मा गांधी ने सोचा नहीं होगा 75 साल बाद देश का हो जाएगा यह हाल: सोनिया गांधी

Edited By vasudha,Updated: 29 Aug, 2020 03:52 PM

sonia gandhi attack on modi government

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष  सोनिया गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें लोगों को लड़ाना चाहती हैं और नफरत का जहर देश में घोलना चाहती हैं। देश में अभिव्यक्ति का अधिकार खतरे में है। लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष  सोनिया गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें लोगों को लड़ाना चाहती हैं और नफरत का जहर देश में घोलना चाहती हैं। देश में अभिव्यक्ति का अधिकार खतरे में है। लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि दलित, आदिवासी, महिला और युवा अपना मुंह बंद रखें। वो देश का मुंह बंद रखना चाहते हैं।  

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के शिलान्यास समारोह के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि हमारा कोई भी पूर्वज चाहे वह महात्मा गांधी रहे हों या जवाहर लाल नेहरू या बीआर आंबेडकर, उन्होंने सोचा नहीं होगा कि आजादी के 75 साल बाद देश में यह स्थिति होगी। हमारा संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। 


कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान हमने जो प्रण किया था उसे पूरा करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकि है। पिछले कुछ समय से लोकतंत्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। लोकतांत्रिक संस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं। लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ रहा है। 

 

सोनिया गांधी ने कहा कि 15 वर्ष की लंबी अवधि के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ में जो हुआ वह उदाहरण है कि एक दिशाहीन और विचारहीन सरकार जनहित के बारे में कभी नहीं सोच सकती। मुझे प्रसन्नता है कि हमारी सरकार सही दिशा में काम कर रही है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!