'बकवास करना बंद करो', झारखंड में गैंगरेप का शिकार हुई स्पेन महिला ने बचाई भारत की इज्जत

Edited By Yaspal,Updated: 05 Mar, 2024 05:41 PM

spanish woman who was gang raped in jharkhand saved india s honour

झारखंड में स्पेनिश महिला से गैंगरेप की घटना ने देश को शर्मसार कर दिया है। घटना की गंभीरत को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स भारत विरोधी टिप्पणियां कर रहे हैं।

नेशनल डेस्कः झारखंड में स्पेनिश महिला से गैंगरेप की घटना ने देश को शर्मसार कर दिया है। घटना की गंभीरत को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स भारत विरोधी टिप्पणियां कर रहे हैं। लोग भारत में आने वाले पर्यटकों को हिदायत दे रहे हैं। ऐसे में अब खुद पीड़ित स्पेनिश महिला ने आकर भारत का बचाव किया है और नकारात्मकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है।

बकवास मत करो
पीड़ित महिला ने लिखा है- "हमने बहुत सी बेतुकी टिप्पणियां पढ़ी हैं, जिनमें कहा गया है कि हमने भारत आकर यह अपने ऊपर ले लिया, हमें कुछ नहीं हुआ आदि। हमारा मतलब है कि यह किसी के साथ भी हो सकता है। आपकी बेटी, बहन या आपकी मां के साथ और दुनिया के किसी भी देश में। कोई भी स्वतंत्र नहीं है, ऐसा स्पेन, ब्राजील और अमेरिका में पहले भी कई बार हो चुका है। तो यह बकवास मत करो कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हम भारत में हैं।

ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है
पीड़ित महिला ने आगे लिखा है- "ऐसा किसी भी यात्री, किसी के साथ भी हो सकता है। हमने 66 देशों में डेरा डाला है, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान... कई देश जिन्हें "खतरनाक" माना जाता है और हमें कभी कोई समस्या नहीं हुई। हमें केवल स्पेन में, बार्सिलोना में लूटा गया था। इस तरह यह यूरोप की तुलना में अधिक सुरक्षित है, हम अपनी चीजें मोटरसाइकिल, फोन पर छोड़ देते हैं, हम खाने के लिए बाहर जाते हैं और कोई भी कुछ भी नहीं छूता है। उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। हम चाहते हैं कि न केवल हमारे लिए बल्कि उन सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए भी न्याय किया जाए जो इससे गुजर चुकी हैं। हम इस गंदगी के डर से घर में रहना और छुपना बंद नहीं करेंगे।

क्या है पूरा मामला?
झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार को विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। पुलिस ने इस मामले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य की तलाश जारी है। दुमका प्रशासन ने सोमवार को सामूहिक बलात्कार पीड़िता के पति को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक सौंपा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!