मॉर्निंग वॉक पर निकले स्टालिन से महिला ने पूछा 'जवां दिखने का राज', शरमाते हुए कैमरे में कैद

Edited By Seema Sharma,Updated: 21 Sep, 2021 05:02 PM

stalin blushes when woman asked to share secret of youthful looks

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अक्सर फिट और एक्टिव नजर आते हैं। कई बार उनको जिम में पसीना बहाते या फिर साइकिल चलाते भी देखा गया है। चेन्नई के लोग भी स्टालिन की फिटनेस के काफी फैन हैं।

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अक्सर फिट और एक्टिव नजर आते हैं। कई बार उनको जिम में पसीना बहाते या फिर साइकिल चलाते भी देखा गया है। चेन्नई के लोग भी स्टालिन की फिटनेस के काफी फैन हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह की सैर के दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री से उनकी फिटनेस का राज पूछा। महिला के इस तरह के सवाल से स्टालिन शर्माते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री स्टालिन से मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला ने "युवा दिखने का रहस्य" बताने के लिए कहा तो वह कैमरे पर शरमाते हुए देखे गए।

 

वीडियो में दिख रहा है कि एक 68 साल की महिला स्टालिन से पूछती है कि आप इतने युवा और फिट कैसे दिखते हैं। महिला के इस सवाल पर मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि, "यह डाइट कंट्रोल की वजह से है।" पिछले महीने स्टालिन की टीम ने उनके वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। वहीं एक अन्य वीडियो में स्टालिन साइकिल चलाते हुए दिखे थे। तब उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ सेल्फी भी ली थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!