भाजपा की दो टूक: चुनिंदा हत्याएं बंद होंगी तो बहाल होगा जम्मू कश्मीर में राज्य का दर्जा

Edited By Updated: 30 Nov, 2021 11:09 AM

statehood will restore when target killings ends in kasmir

भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई ने सोमवार को कहा कि एक बार लोगों को चुन कर की जा रही हत्याएं बंद हो जाएं और आम आदमी स्वतंत्र होकर घूमने लगे तो केंद्र शासित क्षेत्र का राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा।

श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई ने सोमवार को कहा कि एक बार लोगों को चुन कर की जा रही हत्याएं बंद हो जाएं और आम आदमी स्वतंत्र होकर घूमने लगे तो केंद्र शासित क्षेत्र का राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा।

 

भाजपा महासचिव, संगठन, अशोक कौल ने कश्मीर के बांदीपोरा में कहा कि भाजपा कश्मीर में चुन कर की जा रही हत्याओं पर चिंतित है क्योंकि उसके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

 

कौल ने कहा,"या तो भाजपा नेताओं को मारा जा रहा है या गैर कश्मीरियों को या गैर मुस्लिमों को। कुछ मुस्लिमों को भी निशाना बनाया जा रहा है। हम चुन कर की जाने वाले हर हत्या का विरोध करते हैं और कोई भी धर्म इसकी इजाजत नहीं देता।"

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा और भाजपा इस मांग का समर्थन करती है।

 

उन्होंने कहा, "कश्मीर में जब स्थिति में सुधार होगा, जब यह (स्थिति) सामान्य होगी, चुनकर की जाने वाली हत्याएं बंद होंगी, और आम आदमी स्वतंत्र होकर घूम सकेगा तब राज्य का दर्जा बहाल होगा।"
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!