सिगरेट नहीं देने पर प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 01:01 AM

migrant worker beaten to death for not giving cigarettes 4 accused arrested

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास नोलांबुर इलाके में शनिवार रात मामूली बात पर विवाद के बाद चार नशेड़ियों के एक गिरोह ने 62 वर्षीय प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी एन. अभिजीत मंडल के रूप में हुई है।

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास नोलांबुर इलाके में शनिवार रात मामूली बात पर विवाद के बाद चार नशेड़ियों के एक गिरोह ने 62 वर्षीय प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी एन. अभिजीत मंडल के रूप में हुई है। वह नोलांबुर के गजलक्ष्मी नगर में एक निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामूली विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:15 बजे इलाके के चार युवक, जो नशे में धुत थे, अभिजीत मंडल के पास पहुंचे और उनसे सिगरेट मांगी। मंडल द्वारा सिगरेट देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद गुस्साए युवकों ने पास पड़ा एक डंडा उठाया और मंडल के सिर और शरीर पर गंभीर वार किए।

वायरल वीडियो में दिखी बर्बरता
इस घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों की क्रूरता साफ दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में धुत चारों लड़के बुजुर्ग मजदूर पर लात-घूसों, डंडों और पटरे से हमला कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब एक नशेड़ी ने सड़क पार खड़ी एक साइकिल को उठाकर बुजुर्ग मजदूर के ऊपर फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी कुछ मिनटों के लिए वहां से गायब हो गए, लेकिन फिर लौटे और दोबारा गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग पर हमला किया। इसके बाद वे खून से लथपथ मजदूर को सड़क पर तड़पता छोड़कर भाग गए।

अस्पताल में तोड़ा दम, सभी आरोपी गिरफ्तार
वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अभिजीत मंडल को सरकारी किलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

नोलांबुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वी. वसीगरन (18), आर. अजय (18), एस. गोकुल राज (18) और आर. सबरी के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!