बर्थडे की खुशियां पलभर में मातम में बदली, केक काटने के बाद पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, सुबह पंखे से लटकी मिली लाश

Edited By Updated: 19 Feb, 2022 03:38 PM

suicide wife husband fight birthday cake  birthday celebration

एक घर में  बर्थडे की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब पत्नी का शव पंखे ले लटका पाया। दरअसल, नोएडा सेक्टर 119 में  बर्थडे की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गईं। सेक्टर 119 में मौजूद एल्डिको आमंत्रण सोसायटी में एक में तल रही  जन्मदिन की पार्टी में...

नेशनल डेस्क: एक घर में  बर्थडे की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब पत्नी का शव पंखे ले लटका पाया। दरअसल, नोएडा सेक्टर 119 में  बर्थडे की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गईं। सेक्टर 119 में मौजूद एल्डिको आमंत्रण सोसायटी में एक में तल रही  जन्मदिन की पार्टी में  का केक काटते ही पति और पत्नी में झगड़ा हो गया और महिला ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। 
 

पुलिस जानकारी के अनुसार,  सोनम सिंह नाम की महिला अपने पति उत्तम कुमार के साथ रहती थी।  मृतक महिला के पति एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर है और दोनों को एक  10 साल का बेटा भी है। शुक्रवार को सोनम का जन्मदिन था लिहाजा गुरुवार की रात 12 बजे केक काटने का प्रोग्राम था, केक काटने के दौरान ही पत्नी का उत्तम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
 

थोड़ी देर बाद मामला शांत हुआ तो सोनम अपने कमरे में सोने चली गई लेकिन सुबह बाहर नहीं आई और पति ने आवाज लगाई  लेकिन अंदर से कोई रिएक्शन न होने पर उत्तम ने किसी तरह से दरवाजा खुलवाया तो देखा कि उनकी पंखें से लटकी हुई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!