स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में इमरजेंसी खिड़की से लगाई छलांगे

Edited By Updated: 05 May, 2026 09:40 PM

fire breaks out in sleeper coach panic ensues among passengers

राजस्थान के उदयपुर जिले में मंगलवार शाम राजसमंद से मुंबई जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस में आग लग जाने के बाद अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : राजस्थान के उदयपुर जिले में मंगलवार शाम राजसमंद से मुंबई जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस में आग लग जाने के बाद अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बलीचा रोड पर चलते समय चालक ने बस के इंजन में आग लगती देखी और तुरंत वाहन रोक दिया। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी 38 यात्री, जिनमें करीब 10 महिलाएं भी थीं, समय रहते नीचे उतर गए। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी, इस दौरान कई यात्रियों का सामान भी आग में नष्ट हो गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!