Edited By Parveen Kumar,Updated: 05 May, 2026 09:33 PM

चाड के 'लेक चाड' क्षेत्र में बोको हरम के आतंकवादियों ने एक सैन्य चौकी पर हमला कर 23 सैनिकों की हत्या कर दी। चाड की सेना ने यह जानकारी दी। लेक चाड क्षेत्र लंबे समय से नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन बोको हरम के खतरे से आतंकित रहा है। बोको हरम पड़ोसी...
नेशनल डेस्क : चाड के 'लेक चाड' क्षेत्र में बोको हरम के आतंकवादियों ने एक सैन्य चौकी पर हमला कर 23 सैनिकों की हत्या कर दी। चाड की सेना ने यह जानकारी दी। लेक चाड क्षेत्र लंबे समय से नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन बोको हरम के खतरे से आतंकित रहा है। बोको हरम पड़ोसी देशों में हमले करने के लिए जाना जाता है।
सेना ने बताया कि यह हमला बारका टोलोराम क्षेत्र में सोमवार रात हुआ जिसमें 26 अन्य सैनिक घायल भी हो गए।