मप्र: मातम में बदलीं खुशियां, ट्रक से टकराई बारात से लौट रही कार, 5 लोगों की मौत, 7 घायल

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 11:29 AM

madhya pradesh car collides with truck 5 people killed

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा माखननगर थाना क्षेत्र के आंचलखेड़ा के पास हुआ जब खुशियों...

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा माखननगर थाना क्षेत्र के आंचलखेड़ा के पास हुआ जब खुशियों से भरी एक बारात घर वापस लौट रही थी।

बता दें कि यह दुर्घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात माखननगर थाना क्षेत्र के आंचलखेड़ा के पास उस समय हुई जब एक आदिवासी परिवार की बारात रात को ग्राम माना सीहोर जिले के बुधनी से गांव महेन्द्रबाड़ी लौट रही थी। इस मौके पर बातचीत करते हुए बताया कि माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया कि बारात की एक कार सोयाबीन से लदे ट्रक से टकरा गई। 

यह भी पढ़ें: YouTube Shorts या फिर Instagram Reels, जानें कौन सा है ज्यादा पैसा कमाने का बेस्ट प्लेटफॉर्म?

मृतकों की पहचान

इस घटना में कार चालक सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई तथा सात बाराती घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान महेन्द्रबाड़ी निवासी साहिल यादव (19), हरि सिंह यादव (57), विनीत यादव (22), शुभम मोरप्पा (18) और संतोष प्रजापति (45) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!