आज दिखेगा साल का सबसे चमकीला चांद, फिर 7 साल तक नहीं होगा दीदार

Edited By vasudha,Updated: 19 Feb, 2019 03:52 PM

super snow moon tonight

आज देश भर में माघी पूर्णिमा मनाई जा रही है, हिंदू धर्म में इसका बहुत अधिक महत्व है। वहीं आज रोजाना दिखने वाला चांद भी कुछ खास दिखाई देगा। मंगलवार की रात चांद पृथ्वी के काफी करीब नजर आएगा...

नेशनल डेस्क: आज देश भर में माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है, हिंदू धर्म में इसका बहुत अधिक महत्व है। वहीं आज रोजाना दिखने वाला चांद भी कुछ खास दिखाई देगा। मंगलवार की रात चांद पृथ्वी के काफी करीब नजर आएगा। अगर आज इसका दीदार नहीं किया तो 7 साल तक इंतजार करना पड़ेगा। 
PunjabKesari

देश में अलग-अलग समय पर ये चमकदार चांद दिखाई देगा। इसे रात 9 बजकर 23 मिनट पर देखा जा सकेगा। वहीं, दिल्ली में शाम 6:30 बजे, मुम्बई में 9:23 बजे और कोलकाता में सूर्य डूबने के करीब आधे घंटे बाद इसे देखा जा सकेगा। चांद अपने आकार में 14% बड़ा और 30% अधिक चमकीला नजर आएगा और फिर 2026 में ही इस आकार में आएगा।

PunjabKesari
खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार चांद का ये अनोखा स्वरूप केवल पूर्णिमा की वजह से ही नहीं, बल्कि एक खास खगोलीय वजह से दिखेगा.। इस वजह से वैज्ञानिक इस खगोलीय घटना को सुपर स्नो मून कह रहे हैं।  दुनिया के कुछ देशों में इसे स्ट्रॉम मून , हंगर मून, बोन मून और स्नो मून के नाम से भी बुलाया जाता है। 

PunjabKesari
बता दें कि सुपरमून तक होता है जब धरती और चांद के बीच की दूरी सबसे कम होती है और चांद सामान्य से अधिक चमक लिए होता है। पिछले महीने यह अमेरिका के कुछ हिस्सों में नजर आया था। आज चांद का आकार पहले से बड़ा जरूर दिखेगा, लेकिन ब्लड रेड नहीं होगा क्योंकि यहां ग्रहण की गुंजाइश नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!