सुष्मिता देव बोलीं-बिना किसी शर्त के TMC में हुई हूं शामिल, ममता दीदी जो जिम्मेदारी देंगी...उसे निभाऊंगी

Edited By Updated: 17 Aug, 2021 04:45 PM

sushmita dev said  i have joined tmc without any condition

कांग्रेस की पूर्व नेता सुष्मिता देव ने मंगलवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) में ‘‘बिना किसी शर्त'''' के शामिल हुई हैं और पार्टी अध्यक्ष तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देंगी वह उसे संभालेंगी।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस की पूर्व नेता सुष्मिता देव ने मंगलवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) में ‘‘बिना किसी शर्त'' के शामिल हुई हैं और पार्टी अध्यक्ष तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देंगी वह उसे संभालेंगी। कांग्रेस की महिला इकाई की प्रमुख रही देव सोमवार को कोलकाता में तृणमूल के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ'ब्रायन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गईं।

 

देव ने यहां पत्रकारों से कहा कि मुझे नहीं लगता कि TMC में शामिल होकर मैंने अपनी विचाराधारा से समझौता किया है...तृणमूल में बिना किसी शर्त के शामिल हुई हूं और ममता बनर्जी जो भी जिम्मेदारी देंगी मैं उसे संभालूंगी। पूर्व सांसद देव कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख थीं। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा पत्र भेजा लेकिन पार्टी छोड़ने की कोई वजह नहीं बताई। देव ने कहा कि राजनीति में अपने 30 सालों में मैंने कांग्रेस आलाकमान से कोई भी मांग नहीं की।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!