'वोट खतरे में है, अब चुप नहीं बैठेंगे', ममता बनर्जी ने की लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होने की अपील

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 06:38 PM

votes are at risk we will no longer remain silent mamata banerjee

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कथित चुनावी धांधली के खिलाफ विपक्ष के एकजुट अभियान का आह्वान किया। बनर्जी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में 'वोट चोरी' हुई है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कथित चुनावी धांधली के खिलाफ विपक्ष के एकजुट अभियान का आह्वान किया। बनर्जी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में 'वोट चोरी' हुई है।

उन्होंने छात्रों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और नागरिक संस्थाओं के सदस्यों से इस लड़ाई में विपक्षी दलों का साथ देने तथा एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की रैली में शामिल होने का आग्रह किया। बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई हर भारतीय के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है।

बंगाल और अन्य राज्यों में वोट की लूट पर जवाब चाहिए, चुप्पी नहीं।'' चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बनर्जी ने दावा किया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) शक के दायरे में हैं, मतदाताओं के आंकड़ों पर सवाल उठ रहे हैं, मतदाता सूचियां संदेह के घेरे में हैं और मतगणना को चुनौती दी जा रही है। बनर्जी ने कहा, ''जब वोट खतरे में हो, तो चुप रहना कोई विकल्प नहीं है। आइए, अपने लोकतंत्र की रक्षा करने और संविधान को बचाने के लिए एकजुट हों।''
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!