'घुसपैठियों को बचाने के लिए राहुल गांधी और ममता बनर्जी ने मिलाया हाथ', शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 06:50 PM

rahul gandhi mamata banerjee joined hands save infiltrators shubhendu adhikari

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो दिन पहले दिल्ली में कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर रैली करने को लेकर 'इंडिया' गठबंधन पर मंगलवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पूर्ववर्ती ममता बनर्जी ने घुसपैठियों...

बागडोगराः पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दो दिन पहले दिल्ली में कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर रैली करने को लेकर 'इंडिया' गठबंधन पर मंगलवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पूर्ववर्ती ममता बनर्जी ने घुसपैठियों को बचाने के लिए हाथ मिला लिया है।

अधिकारी ने सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग देश से अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की रैली में शामिल होने को लेकर भी बनर्जी पर निशाना साधा। अधिकारी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के किसी भी पंडाल के उद्घाटन के लिए उन्हें किसी ने आमंत्रित तक नहीं किया था।

अधिकारी ने कहा, ''निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार ने देश से घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया है, जबकि ममता बनर्जी और राहुल गांधी उन्हें भारत में बनाए रखने के लिए मिलकर लड़ रहे हैं।'' पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री मंगलवार को उत्तर बंगाल में पार्टी के एक कार्यक्रम और राज्य सरकार के एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!