पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी के भंगड़े का वीडियो देख एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहां- 'Sweet'

Edited By Anu Malhotra,Updated: 24 Sep, 2021 02:29 PM

swara bhaskar charanjit singh channi bhangra video

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, चरणजीत सिंह चन्नी हाल ही में कपूरथला के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने  मंच पर धमाकेदार अंदाज में भांगड़ा किया इसी के एक...

नई दिल्ली- पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, चरणजीत सिंह चन्नी हाल ही में कपूरथला के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने  मंच पर धमाकेदार अंदाज में भांगड़ा किया इसी के एक वीडियो को खुद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।  इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं, वहीं इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस वीडियो को शेयर कर कमेंट किया है।
 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को स्वरा भास्कर ने बताया 'स्वीट'
दरअसल, स्वरा भास्कर ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांगड़ा वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'स्वीट.' इसके साथ ही उन्होंने इमोजी भी बनाई हैं।  बता दें कि इस वीडियो को मुख्यमंत्री कार्यालय ने शेयर किया था, और इसके साथ लिखा था कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय, कपूरथला के छात्रों के साथ भांगड़ा का आनंद ले रहे हैं। 

बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और इससे पहले वह  अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!