ईशान का बल्ला चला, हाइट से लेकर गर्लफ्रेंड तक... मैच के दौरान क्या-क्या सर्च कर रहे थे पाकिस्तानी?

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 08:23 PM

t20 world cup 2026 ishan kishan pakistani searching on google

क्रिकेट के मैदान पर जब भारत और पाकिस्तान की टीमें टकराती हैं, तो पारा सिर्फ स्टेडियम में ही नहीं, बल्कि इंटरनेट की दुनिया में भी चढ़ जाता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में जब टीम इंडिया के युवा सितारे अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए, तो...

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट के मैदान पर जब भारत और पाकिस्तान की टीमें टकराती हैं, तो पारा सिर्फ स्टेडियम में ही नहीं, बल्कि इंटरनेट की दुनिया में भी चढ़ जाता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में जब टीम इंडिया के युवा सितारे अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए, तो पाकिस्तानी खेमे ने राहत की सांस ली थी। उन्हें लगा कि खतरा टल गया, लेकिन असली 'आउट ऑफ सिलेबस' सवाल तो ईशान किशन के रूप में अभी बाकी था। ईशान ने जैसे ही चौकों-छक्कों की बरसात शुरू की, वैसे ही सरहद पार के क्रिकेट फैंस की बेचैनी गूगल सर्च इंजन पर दिखाई देने लगी।

मैदान पर धुनाई और गूगल पर 'ईशान' का राज
जैसे-जैसे ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली, पाकिस्तान के गूगल ट्रेंड्स में अचानक 'ईशान किशन' टॉप पर आ गए। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तानी फैंस सिर्फ उनके क्रिकेट के बारे में ही नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानने के लिए उतावले दिखे। गूगल डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में ईशान किशन के नाम को लेकर सर्च में हजारों गुना की बढ़ोतरी देखी गई।

PunjabKesari

पाकिस्तानी फैंस के वो अजीबोगरीब सवाल?
गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाकिस्तान में ईशान को लेकर कई तरह के सवाल खोजे जा रहे थे। लोग न केवल उनके 'स्टैट्स' (Stats) और 'नेट वर्थ' देख रहे थे, बल्कि उनकी 'हाइट' (फीट में) और 'उम्र' को लेकर भी काफी उत्सुकता दिखी। हैरानी की बात यह रही कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कीवर्ड्स जैसे 'ईशान किशन गर्लफ्रेंड', 'ईशान किशन वाइफ' और यहाँ तक कि उनके 'धर्म' (Religion) के बारे में भी खूब सर्च किया गया। कुछ यूजर्स तो उनकी स्पेलिंग में भी गलती करते नजर आए, लेकिन सर्च की रफ्तार थमी नहीं।

PunjabKesari

PunjabKesari

'गेम चेंजर' बने टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड
पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर अब ईशान किशन को लेकर 'मातम' और 'तारीफ' का मिला-जुला माहौल है। पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने भी स्वीकार किया कि ईशान की पारी ने मैच को पाकिस्तान की मुट्ठी से निकाल दिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह सबसे बड़ी राहत की बात है कि जहां ट्रंप कार्ड माने जा रहे अभिषेक शर्मा संघर्ष कर रहे हैं, वहीं ईशान किशन एक आक्रामक ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच-विनर बनकर उभरे हैं। बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तान ईशान किशन के बारे में क्या सोच रहा था..सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था ये video...देखें
 

कमबैक हो तो ऐसा!
डेढ़ साल तक टीम से बाहर रहने के बाद ईशान किशन का यह फॉर्म किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने अपनी 192.50 की स्ट्राइक रेट वाली पारी से न सिर्फ पाकिस्तानी स्पिनर्स का आत्मविश्वास तोड़ दिया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि वह आने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!