लेबनान में इज़राइल का सटीक वार, IDF ने हिज़्बुल्लाह आतंकी किया ढेर

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 05:21 PM

israeli forces eliminate hezbollah terrorist who was working to rehabilitate

इज़राइल रक्षा बलों ने दक्षिणी लेबनान के हनीन इलाके में हिज़्बुल्लाह के एक आतंकवादी को मार गिराया, जो संगठन के सैन्य ढांचे को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। IDF के अनुसार यह इज़राइल–लेबनान समझौतों का उल्लंघन था। पिछले सप्ताह भी तीन आतंकवादी...

International Desk: सोमवार तड़के दक्षिणी लेबनान के हनीन इलाके में  Israel Defense Forces (IDF) ने   Hezbollah के एक आतंकवादी को मार गिराया। यह आतंकी संगठन के सैन्य ढांचे को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था। IDF के मुताबिक, यह गतिविधि इज़राइल और लेबनान के बीच हुए समझौतों का सीधा उल्लंघन थी। सेना ने स्पष्ट किया कि वह सीमा के पास किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

IDF ने यह भी बताया कि पिछले सप्ताह उसकी 91वीं डिविजन ‘गैलिली फॉर्मेशन’ ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के तीन अन्य आतंकवादियों को ढेर किया था, जो संगठन के बुनियादी ढांचे को पुनर्जीवित करने में लगे थे। इसके अलावा, सेना ने दक्षिणी लेबनान में कई इमारतों और इंजीनियरिंग उपकरणों को भी नष्ट कर दिया, जिनका इस्तेमाल हिज़्बुल्लाह आतंकी साजिशों को आगे बढ़ाने के लिए कर रहा था। इज़राइली सेना का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!