तरुण चुघ का राहुल गांधी पर हमला, बोले- संसद से भागकर छात्रों के आंदोलन को ‘हाईजैक’ करने की कोशिश

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 05:39 PM

tarun chugh attacks rahul gandhi says he tried to  hijack  the students  protes

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि वे 'संकीर्ण राजनीति' कर रहे हैं और सदन में चर्चा से भाग रहे हैं। यह टिप्पणी तब आई जब कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने प्रयागराज के केपी...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि वे 'संकीर्ण राजनीति' कर रहे हैं और सदन में चर्चा से भाग रहे हैं। यह टिप्पणी तब आई जब कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने प्रयागराज के केपी मैदान में आठ अगस्त को प्रस्तावित राहुल के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी। 

लोकतांत्रिक संस्था को नजर अंदाज कर रहे राहुल 
ट्रस्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश और कार्यक्रम स्थल पर जलभराव का हवाला दिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता को इस कार्यक्रम में छात्रों से प्रश्नपत्र लीक और उनसे जुड़े अन्य मुद्दों पर बातचीत करनी थी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी संसद से बच रहे हैं। उन्होंने सदन में चर्चा के लिए तैयार न होने पर राहुल को 'मानसिक रूप से दिवालिया' बताया। चुघ ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, ''जब संसद का सत्र चल रहा है, तो आप संकीर्ण राजनीति के लिए देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। 

कांग्रेस छात्रों को गुमराह कर रही है 
आप सदन में आकर लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच पर चर्चा में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हैं। इससे पता चलता है कि आप मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं।'' भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चर्चा से भाग रही है क्योंकि उसके पास ''न तो मुद्दे हैं और न ही तर्क''। उन्होंने दावा किया कि अगर चर्चा होती है तो कांग्रेस के ''झूठ और गुमराह करने वाले विमर्श'' का पर्दाफाश हो जाएगा। चुघ ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए छात्रों के विरोध प्रदर्शन को ''हाईजैक'' करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के पास झारखंड के छात्रों के लिए भी समय नहीं है। 

छात्रों के नाम पर राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही कांग्रेस 
चुघ ने कहा, ''छात्र संघर्ष कर रहे हैं और मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी के तथाकथित बुद्धिजीवी नेता और कम समझदारी वाले राहुल गांधी के पास उनकी पीड़ा और तकलीफ को सुनने या समझने के लिए एक मिनट भी नहीं है। यह कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के दोहरे मापदंडों को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ''देश देख रहा है कि कांग्रेस छात्रों के नाम पर राजनीतिक फायदा उठाने के लिए हरसंभव हथकंडा अपनाती है। वह बसों में भरकर आकर विरोध प्रदर्शन को हाईजैक करने की भी कोशिश करती है। फिर भी उसके पास झारखंड के छात्रों के लिए समय नहीं है। यह कांग्रेस पार्टी के दोहरे चरित्र और दोहरे मापदंडों को दिखाता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!