धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर राहुल गांधी का हमला, बोले- 'यह सम्मान नहीं, लाखों छात्रों के भविष्य की बर्बादी का जश्न

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 11:05 PM

rahul gandhi attacks dharmendra pradhan s welcome

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि संसद परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों द्वारा पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सम्मान किया जाना ''लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न'' है।

नेशनल डेस्कः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि संसद परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों द्वारा पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सम्मान किया जाना ''लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न'' है।

गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि प्रधान ''भ्रष्टाचार और भारत की बर्बाद शिक्षा व्यवस्था के प्रतीक हैं और हमेशा रहेंगे।'' उन्होंने दावा किया कि इसी व्यवस्था ने 26 बच्चों की जान ली और लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरने को मजबूर किया। गांधी ने कहा कि प्रधान को इस्तीफा भी ''नैतिकता से नहीं, युवाओं के आक्रोश से डरकर'' देना पड़ा।

उन्होंने कहा, ''और आज उसी व्यक्ति को संसद में भाजपा माला पहना रही है। यह कोई सम्मान नहीं—लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न है।'' कांग्रेस नेता ने कहा, ''देश का हर छात्र यह देख रहा है और इसमें शामिल हर चेहरे को याद रखेगा।'' उल्लेखनीय है कि प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफे के बाद सोमवार को जब पहली बार संसद पहुंचे तो भाजपा के कुछ सांसदों उनका स्वागत किया। बिहार के दरभंगा से लोकसभा सदस्य गोपालजी ठाकुर ने उन्हें 'पाग' (मिथिला की पारंपरिक टोपी) पहनाई। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!