'जनादेश अपमान यात्रा' के लिए तिलक लगा राबड़ी ने किया तेजस्वी को विदा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 01:48 PM

tejaswi leave from home for mandate insulting tour

बिहार की सत्ता से दूर हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ''जनादेश अपमान यात्रा'' की शुरुआत के लिए घर से निकल चुके हैं। राबड़ी देवी ने तेजस्वी को तिलक लगाकर इस यात्रा के लिए विदा किया।

पटनाः बिहार की सत्ता से दूर हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 'जनादेश अपमान यात्रा' की शुरुआत के लिए घर से निकल चुके हैं। राबड़ी देवी ने तेजस्वी को तिलक लगाकर इस यात्रा के लिए विदा किया। जानकारी के अनुसार, इस मौके पर तेजस्वी नीतीश कुमार और भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने रखेंगे। तेजस्वी 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में होने वाली एतिहासिक रैली के लिए भी लोगों को आमंत्रित करेंगे।

बिहार में महागठबंधन के टूटने के बाद राजनीति में आए तूफान को तेजस्वी ने जनता का अपमान बताया है। इसके लिए वह अपनी वह अपनी यात्रा की शुरुआत कल गांधी जी की कर्मभूमि से करेंगे। आज वह मोतिहारी के लिए रवाना हुए हैं। जनादेश अपमान यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ उनके भाई पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप भी शामिल होंगे। राजद के कई बड़े नेता भी इस यात्रा में तेजस्वी का साथ देंगे।

सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना 
यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर जुबानी हमला किया।  उन्होंने नीतीश को रणछोड़ कह कर बुलाया। उन्होंने कहा है कि वह भाजपा के विरोधी होने का ढोंग करते थे। बिहार की जनता उनके इस अपमान का बदला लेकर रहेगी। वह अपनी यात्रा में नीतीश के धोखे की कहानी जनता को बताएंगे।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!