Edited By Pardeep,Updated: 11 Jul, 2025 11:32 PM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में जमानत पर छूटे आरोपी ने महिला को अगवा कर उससे दोबारा दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा और हाथ-पैर बांधकर मरणासन्न हालत में उसे झाड़ियों में फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला को अस्पताल में...
नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में जमानत पर छूटे आरोपी ने महिला को अगवा कर उससे दोबारा दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा और हाथ-पैर बांधकर मरणासन्न हालत में उसे झाड़ियों में फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर पर दुबग्गा थाने में आरोपी अंशू मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुबग्गा थाने में आरोपी मौरा गांव निवासी अंशू मौर्य के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी की एफआईआर दर्ज की गई है। महिला कानपुर की रहने वाली है। साढ़े तीन साल पहले महिला की मुलाकात अंशू से हुई थी। तब आरोपी ने पीड़िता को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। यही नहीं, शादी का झांसा देकर वह लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने महिला से बहन की शादी के बहाने पांच लाख 60 हजार रुपये भी लिए थे। रकम वापस मांगने पर आरोपी मना कर देता था। महिला ने अंशू पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया।
पीड़िता ने चार जून को फिर से थाने में रकम वापस दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी जांच दरोगा कुलदीप को दी गई थी। पुलिस का कहना है कि अंशू ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपी उनके घर में दाखिल हो गया। इसके बाद उनको अगवा करके दुष्कर्म किया और मरा समझकर झाड़ियों में फेंक कर भाग गया।