Fatty Liver: लिवर के लिए सबसे बड़ा खतरा! इस विटामिन की कमी से धीरे-धीरे सड़ जाता है आपका Liver, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Updated: 04 Dec, 2025 03:55 PM

the biggest threat to the liver your liver rots slowly due to the lack of this

दुनिया भर में फैटी लिवर तेजी से बढ़ती बीमारी बन चुका है। आमतौर पर लोग इसे मोटापा, ज्यादा तला-भुना खाना या शराब पीने की आदत का परिणाम मानते हैं, लेकिन डॉक्टर अब एक और चौंकाने वाली वजह पर जोर दे रहे हैं।

नेशनल डेस्क: दुनिया भर में फैटी लिवर तेजी से बढ़ती बीमारी बन चुका है। आमतौर पर लोग इसे मोटापा, ज्यादा तला-भुना खाना या शराब पीने की आदत का परिणाम मानते हैं, लेकिन डॉक्टर अब एक और चौंकाने वाली वजह पर जोर दे रहे हैं। विटामिन B12 की कमी। यह कमी इतनी खतरनाक होती है कि यह चुपचाप लिवर को नुकसान पहुंचाती रहती है और शरीर को पता भी नहीं चलता कि लिवर धीरे-धीरे खराब हो रहा है।

लिवर की सेहत में B12 की क्या भूमिका है?
विटामिन B12 शरीर में फैट को सही तरीके से तोड़ने और मैनेज करने में मदद करता है। जब इसकी मात्रा कम हो जाती है, तो फैट लिवर में जमा होने लगता है और यह Fatty Liver में बदल सकता है।
B12 की कमी होने पर:
➤ लिवर में अतिरिक्त चर्बी जमा होती है
➤ सूजन शुरू होती है
➤ लिवर की कोशिकाएं कमजोर होने लगती हैं
➤ समय के साथ लिवर डैमेज की स्थिति आ सकती है


B12 की कमी से शरीर में होमोसिस्टीन नाम का अमीनो एसिड बढ़ जाता है।
यह दो तरह से लिवर को नुकसान पहुंचाता है। ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ाता है लिवर सेल्स को कमजोर करता है और सूजन बढ़ाता है अच्छी बात यह है कि जब शरीर को पर्याप्त B12 मिलने लगता है, तो होमोसिस्टीन लेवल धीरे-धीरे कम होता है और लिवर एंजाइम भी सुधरने लगते हैं। यानी लिवर की हालत में सुधार संभव है।

B12 की कमी के लक्षण जिन्हें लोग अक्सर नज़रअंदाज़ करते हैं
विटामिन B12 की कमी के शुरुआती लक्षण बहुत हल्के होते हैं, इसलिए लोग इन्हें सामान्य कमजोरी समझकर छोड़ देते हैं:
➤ लगातार थकान
➤ शरीर में सुस्ती
➤ ध्यान और एकाग्रता की समस्या
➤ हाथ-पैरों में झनझनाहट


भूख कम लगना
➤ फैटी लिवर के लक्षण तब दिखते हैं जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे सालों तक समझ नहीं पाते।
➤ कुछ मामलों में B12 की कमी का असर गॉल ब्लैडर पर भी पड़ता है और गॉलस्टोन का खतरा बढ़ जाता है।


B12 की कमी कैसे रोकें?
B12 को शरीर आहार से ही प्राप्त करता है। यह मुख्य रूप से इन चीज़ों में पाया जाता है—
➤ मांस
➤ मछली
➤ अंडे


दूध और डेयरी उत्पाद
लेकिन कई लोग उम्र, एसिडिटी की दवाइयों, पाचन संबंधी बीमारियों या वेजिटेरियन डाइट के कारण B12 को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाते। ऐसे मामलों में डॉक्टर सप्लीमेंट या इंजेक्शन देते हैं।
फैटी लिवर के खतरे वाले लोगों को B12 की जांच नियमित रूप से करानी चाहिए।


रिसर्च क्या कहती है?
International Journal of Basic & Clinical Pharmacology की एक रिसर्च के मुताबिक: NAFLD मरीजों में B12 का स्तर सामान्य लोगों से कम पाया गया

भारत में B12 की कमी अधिक आम है
पुरुषों में फैटी लिवर के केस महिलाओं की तुलना में ज्यादा सामने आते हैं। रिसर्चर्स का मानना है कि शुरुआती अवस्था में B12 की कमी को ठीक कर दिया जाए, तो लिवर डैमेज की रफ्तार धीमी हो सकती है और कई मामलों में काफी सुधार भी देखा जा सकता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!