Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानें आज आपके शहर में क्या है ताज़ा रेट

Edited By Updated: 16 Nov, 2025 07:12 PM

there has been a huge in the prices of gold and silver

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद 16 नवंबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की ओर से बढ़ी बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव के कारण कीमती धातुएँ नीचे आ गईं।

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद 16 नवंबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की ओर से बढ़ी बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव के कारण कीमती धातुएँ नीचे आ गईं।

सोने में भारी गिरावट
16 नवंबर को 24 कैरेट सोने के दामों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई—
➤ 100 ग्राम सोना: ₹19,600 की गिरावट
➤ 10 ग्राम सोना: ₹1,960 की गिरावट
सप्ताह भर में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव बना रहा। एमसीएक्स पर सोना करीब ₹1.24 लाख प्रति 100 ग्राम के स्तर के आसपास कारोबार करता दिखा। हालांकि गिरावट के बावजूद हफ्ते का अंत सोने ने हल्की बढ़त के साथ किया।


चांदी भी हुई सस्ती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव बढ़ने के बाद भारत में चांदी के दामों में भी तेज गिरावट आई।
➤ 1 किलो चांदी: ₹4,100 की गिरावट के साथ ₹1,69,000 पर आ गई।
➤ एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें अब भी ₹1.55 लाख के ऊपर बनी हुई हैं।
➤ आने वाले दिनों में विशेषज्ञों का अनुमान है कि सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।


16 नवंबर 2025 के सोने के ताज़ा रेट
➤ 24 कैरेट सोना (शुद्ध सोना)
प्रति 10 ग्राम: ₹1,960 की गिरावट, नई कीमत ₹1,25,080

➤ 22 कैरेट सोना
प्रति 10 ग्राम: ₹1,800 की गिरावट, नई कीमत ₹1,14,650

➤ 18 कैरेट सोना
प्रति 10 ग्राम: ₹1,470 की गिरावट, नई कीमत ₹93,810

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!