देवर के साथ करवाना चाहते थी विधवा भाभी की शादी, परेशान युवक ने उठाया ये खैफनाक कदम

Edited By Updated: 12 Apr, 2026 08:17 PM

they wanted to arrange the widowed sister in law s marriage to her younger broth

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने विधवा भाभी से कथित तौर पर शादी का दबाव बनाने पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक फ्लाईओवर के पास रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने विधवा भाभी से कथित तौर पर शादी का दबाव बनाने पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक फ्लाईओवर के पास रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान बड़गांव क्षेत्र निवासी विशाल (25) के रूप में हुई है। यह घटना आठ अप्रैल को बड़गांव थाना क्षेत्र में घटी थी। विशाल द्वारा आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद इस मामले में नया मोड़ आया।

वीडियो में विशाल ने कथित तौर पर कहा है कि उस पर अपनी विधवा भाभी से शादी करने का दबाव था, जो उससे लगभग 10 साल बड़ी है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। बड़गांव थाना प्रभारी अमित नागर ने बताया कि विशाल की मां सुदेश देवी की तहरीर के आधार पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में सुदेश देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बड़े बेटे प्रीतम सिंह की मृत्यु के बाद उसकी विधवा पत्नी के परिवार वाले विशाल पर उससे शादी करने का दबाव डाल रहे थे। हालांकि, विशाल इस शादी के खिलाफ था क्योंकि वह अपनी भाभी को मां समान मानता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!