कितने समय बाद हेल्थ चेक-अप करवा लेना चाहिए? उम्र के हिसाब से समझे पूरे नियम

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 11:07 AM

how often should one get a health check up know complete guidelines based on age

आजकल लोगों में सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ी है, लेकिन हेल्थ चेक-अप की सही टाइमिंग को लेकर भ्रम बना रहता है। डॉक्टरों के अनुसार, चेक-अप का समय उम्र, लाइफस्टाइल और मेडिकल हिस्ट्री पर निर्भर करता है। स्वस्थ व्यक्ति को साल में एक बार, जबकि जोखिम या बीमारी...

नेशनल डेस्क : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। जिम जाना, योग करना और हेल्दी डाइट लेना अब आम हो गया है। इसके बावजूद एक सवाल अब भी लोगों को परेशान करता है कि हेल्थ चेक-अप कितनी बार कराना सही होता है। दरअसल, इसका एक तय जवाब नहीं है क्योंकि हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है।

हेल्थ चेक-अप क्यों जरूरी है

ज्यादातर लोग तब ही डॉक्टर के पास जाते हैं जब उन्हें कोई समस्या महसूस होती है, लेकिन कई बीमारियां शुरुआत में बिना किसी लक्षण के होती हैं। ऐसे में नियमित हेल्थ चेक-अप बहुत अहम हो जाता है। इससे शरीर में छिपी समस्याओं का समय रहते पता चल जाता है और गंभीर बीमारियों से बचाव संभव होता है। साथ ही यह आपको अपने स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति समझने में मदद करता है।

क्या केवल ब्लड टेस्ट काफी है?

अक्सर लोग सोचते हैं कि ब्लड टेस्ट ही पूरा हेल्थ चेक-अप है, लेकिन ऐसा नहीं है। एक सही और पूरा हेल्थ चेक-अप कई तरह की जांचों का मिश्रण होता है। इसमें ब्लड टेस्ट के अलावा एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ECG, इको, कैंसर स्क्रीनिंग, महिलाओं के लिए मैमोग्राम और हड्डियों की जांच भी शामिल हो सकती है। ये सभी टेस्ट शरीर के अलग-अलग हिस्सों की स्थिति को समझने में मदद करते हैं।

स्वस्थ व्यक्ति के लिए चेक-अप का समय

अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं, आपकी लाइफस्टाइल अच्छी है और आपको कोई बीमारी नहीं है, तो साल में एक बार पूरा हेल्थ चेक-अप कराना पर्याप्त माना जाता है। यह एक तरह से आपकी हेल्थ की नियमित निगरानी करता है।

फैमिली हिस्ट्री या रिस्क वाले लोगों के लिए

अगर आपके परिवार में दिल की बीमारी, डायबिटीज या अन्य गंभीर रोगों का इतिहास है, तो आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे लोगों को साल में कम से कम दो बार हेल्थ चेक-अप कराना चाहिए ताकि किसी भी जोखिम को समय रहते पहचाना जा सके।

पहले से बीमार लोगों के लिए जरूरी सलाह

जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, जैसे डायबिटीज या अन्य क्रॉनिक समस्या, उनके लिए नियमित जांच और भी जरूरी हो जाती है। ऐसे में साल में दो बार पूरा हेल्थ चेक-अप कराना चाहिए और हर तीन महीने में जरूरी टेस्ट जैसे HbA1c कराना चाहिए, ताकि बीमारी नियंत्रण में रहे।

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और मोटापे वाले लोग

अगर आपकी लाइफस्टाइल ठीक नहीं है, आप शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हैं या आपका वजन ज्यादा है, तो आपको अतिरिक्त जांच की जरूरत पड़ सकती है। इसमें लिवर से जुड़े टेस्ट या फैटी लिवर की जांच शामिल हो सकती है। ये जांच भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचाने में मदद करती हैं।

बुजुर्गों के लिए विशेष ध्यान

बढ़ती उम्र के साथ शरीर कमजोर होने लगता है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बुजुर्गों को साल में कम से कम दो बार हेल्थ चेक-अप जरूर कराना चाहिए, ताकि उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा सके।

बच्चों के लिए हेल्थ चेक-अप का प्लान

बच्चों के लिए हेल्थ चेक-अप उनकी उम्र के अनुसार तय होता है। छोटे बच्चों को हर 1 से 3 महीने में डॉक्टर को दिखाना चाहिए ताकि उनका टीकाकरण और विकास सही तरीके से हो सके। 1 से 5 साल के बच्चों को हर 3 से 6 महीने में चेक-अप कराना चाहिए। वहीं 6 से 12 साल के बच्चों के लिए साल में एक बार चेक-अप काफी होता है। किशोरों के लिए भी साल में एक बार जांच जरूरी है, जिसमें उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर ध्यान दिया जाता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!