Edited By Mansa Devi,Updated: 06 Apr, 2026 05:20 PM

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है ताकि मैसेजिंग और कॉलिंग का अनुभव बेहतर बनाया जा सके। अब कंपनी एक नया Noise Cancellation फीचर लाने की तैयारी में है।
नेशनल डेस्क: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है ताकि मैसेजिंग और कॉलिंग का अनुभव बेहतर बनाया जा सके। अब कंपनी एक नया Noise Cancellation फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे वॉइस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर कम हो जाएगा और आवाज पहले से ज्यादा साफ सुनाई देगी।
क्या है नया Noise Cancellation फीचर?
इस फीचर की मदद से कॉल के दौरान आसपास का शोर अपने आप कम हो जाएगा। अगर आप किसी भीड़भाड़ वाली जगह, ट्रैफिक या हवा के शोर के बीच बात कर रहे हैं, तब भी आपकी आवाज सामने वाले व्यक्ति तक साफ पहुंचेगी। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो बाहर रहते हुए या शोरगुल वाले माहौल में कॉल करते हैं। इससे बातचीत में रुकावट कम होगी और कॉलिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध
यह फीचर अभी Android के कुछ बीटा यूजर्स के लिए देखा गया है। अगर आपने WhatsApp का बीटा वर्जन इस्तेमाल किया है, तो आपको यह फीचर कॉलिंग सेक्शन में नए अपडेट के साथ दिखाई दे सकता है। हालांकि, अभी इसे सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है और धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।
कैसे काम करेगा यह फीचर?
Noise Cancellation फीचर आमतौर पर कॉल के दौरान डिफॉल्ट रूप से एक्टिव रहेगा। यूजर चाहें तो कॉल इंटरफेस में जाकर इसे ऑन या ऑफ भी कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर आपकी आवाज को साफ बनाता है, लेकिन सामने वाले व्यक्ति की आवाज तभी बेहतर होगी जब वह भी अपने फोन में इस फीचर को चालू करेगा।
किन लोगों के लिए होगा सबसे ज्यादा फायदेमंद?
WhatsApp का यह नया फीचर खासतौर पर रिमोट वर्क करने वाले लोगों, स्टूडेंट्स और उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जो अक्सर शोर-शराबे वाले माहौल में कॉल करते हैं। इससे उन्हें बिना जगह बदले ही साफ और बेहतर कॉलिंग का अनुभव मिलेगा।