अस्पताल के शवगृह में रील्स बनाने पर TVK कार्यकर्ता समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, घूस देकर ली थी चाबी

Edited By Updated: 12 Sep, 2026 03:18 PM

three accused including a tvk worker arrested for making reels in morgue

डॉ. मलर ने अस्पताल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने सतीशकुमार, धीना और शंकर को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को उसी दिन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

चेन्नई: चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों के वीडियो बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, व्यासरपाड़ी निवासी सतीशकुमार (25) और धीना उर्फ दिनेशकुमार (30) गुरुवार को एर्नावुर के रहने वाले अपने सहयोगी और कुख्यात अपराधी आनंद का शव देखने अस्पताल गए थे। 

पुलिस ने बताया कि धीना तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) पार्टी से जुड़ा हुआ है। निषिद्ध क्षेत्र में जाने के लिए दोनों ने कथित तौर पर व्यासरपाड़ी शंकर के जरिए शवगृह के कर्मचारी श्रीनिवासन को 200 रुपए देकर शवगृह की चाबी हासिल की। शंकर अस्पताल में बैटरी चालित वाहन चलाने का काम करता है। अस्पताल के कर्मचारियों ने दोनों को परिसर के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देखा और तुरंत चिकित्सा अधिकारियों को इसकी सूचना दी। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का 80 वर्ष की आयु में निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर

इसके बाद डॉ. मलर ने अस्पताल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने सतीशकुमार, धीना और शंकर को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को उसी दिन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!