यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों समेत 3 की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By Updated: 06 Sep, 2026 12:58 AM

three people including two brothers drowned while bathing in the yamuna river

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। महेवाघाट थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि महेवा घाट गांव निवासी दो सगे भाई...

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। महेवाघाट थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि महेवा घाट गांव निवासी दो सगे भाई करण निषाद (11) और सनी निषाद (10) अपने पड़ोस में रहने वाले बृजेंद्र निषाद (13) के साथ घर से कुछ दूर यमुना नदी में नहाने गए थे। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों नदी में डूब चुके थे। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!