करगिल में अचानक आई बाढ़ के बाद तीन लोगों को बचाया गया

Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Jul, 2022 11:35 AM

three people rescued after flash floods in kargil

केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल जिले में अचानक आई बाढ़ के बाद प्रशासन और सेना ने तीन लोगों को बचा लिया।

करगिल : केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल जिले में अचानक आई बाढ़ के बाद प्रशासन और सेना ने तीन लोगों को बचा लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन को सोमवार शाम को सूचना मिली थी कि भारी बारिश के बाद एक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण तैसुरु के यूलजुक गांव में तीन लोग फंस गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य आपदा मोचन बल के एक दल ने पुलिस कर्मियों और सेना की मदद से एक अभियान चलाया और उन्हें बचा लिया। बचाए गए लोगों की पहचान मोहम्मद शरीफ, गुलाम मेहदी और मोहम्मद हसन के रूप में की गई है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!