Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 Feb, 2024 11:19 AM
राजधानी दिल्ली में स्कूलों के समय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। दिल्ली में आज से स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदल गया है।
नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में स्कूलों के समय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। दिल्ली में आज से स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदल गया है।
मंगलवार से पहले की तरह ही सामान्य समय पर दिल्ली के सभी स्कूल खुलेंगे। भीषण ठंड में कमी के चलते शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है। बता दें कि कड़ाके की ठंड और धुंध को देखते हुए दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने 14 जनवरी से सभी स्कूलों का खुलने का समय सुबह 9 बजे कर दिया था।
वहीं, देशभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठिठुरन जैसी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य और पूर्वी भारत में आज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद अगले 4-5 दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। 6 से 11 फरवरी तक दिन का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री रहने का अनुमान है. जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभावना है.