गलत पार्किंग और बिना नंबर प्लेट की गाडिय़ों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान

Edited By Monika Jamwal,Updated: 05 Jul, 2022 04:37 PM

traffic police campaign against wrong parking in samba

नो पार्किंग जोन में की गई गलत पार्किंग और बिना नंबर प्लेट (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेटस) की गाडिय़ों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है।

साम्बा (संजीव): नो पार्किंग जोन में की गई गलत पार्किंग और बिना नंबर प्लेट (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेटस) की गाडिय़ों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन द्वारा बरती जा रही अतिरिक्त सुरक्षा के तहत आज जिले के विजयपुर कस्बे में टै्रफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिल कर राजमार्ग व मुख्य बाजार में अभियान चलाया। 
    ट्रैफिक पुलिस के डीटीआई मौहम्मद अख्तर, सेक्टर आफिसर सतविन्द्र सिंह की देखरेख में यह अभियान चलाया। स्थानीय पुलिस थाना राजीव कुमार भी इस मौके पर बल के साथ मौजूद रहे।

 

इस दौरान सडक़ पर दुकानों के आगे गलत ढंग से खड़े किए गए दर्जनों वाहन हटाए गए। पुलिस के इस अभियान के दौरान लगभग आधा दर्जन वाहनों को क्रेन की मदद से लिफ्ट भी किया गया जिनके मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। स्थानीय पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने दल-बल के साथ बाजार में गश्त की और समूचे बाजार से वाहनों का हटाया। इसके अलावा बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स वाले वाहनों को भी सीज़ किया गया। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि रांग पाॢकग करने वालों को तो जुर्माना किया जाएगा जाबकि बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों को सीज किया गया है जो अब पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बाद कोर्ट से ही रिलीज हो पाएंगे। 

 


    सनद रहे कि प्रशासन ने फील्ड ट्रैफिक अधिकारियों को 15 जून 2022 के बाद विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मोटर अधिनियम 1988 के तहत बिना उच्च सुरक्षा नंबर प्लेट वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा, ताकि लोग अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं। यह नंबर प्लेट सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी हैं और इसे अब सभी वाहनों के लिए अनिवार्य किया गया है। 


मोहम्मद अख्तर, डीटीआई-विजयपुर
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। साथ ही समय-समय पर वाहन मालिकों को अपनी गाडिय़ों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। जिन वाहनों पर अभी एचएसआरपी नहीं लगी है वे लगवा लें। अन्यथा पकड़े जाने पर वाहनों को सीज किया जाएगा व जुर्माना भी देना होगा। 

 

‘’
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!