राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, दो भाईयों समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत

Edited By Updated: 11 Jul, 2024 06:33 PM

tragic road accident in rajasthan

राजस्थान के राजसमंद जिले में गुरूवार तड़के एक सड़क हादसे में दो भाइयों सहित परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। थानाधिकारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि हादसा उदयपुर–ब्यावर राजमार्ग पर उस समय हुआ जब परिवार के चार सदस्य कार में सवार होकर उदयपुर से ब्यावर की...

नेशनल डेस्कः राजस्थान के राजसमंद जिले में गुरूवार तड़के एक सड़क हादसे में दो भाइयों सहित परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थानाधिकारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि हादसा उदयपुर–ब्यावर राजमार्ग पर उस समय हुआ जब परिवार के चार सदस्य कार में सवार होकर उदयपुर से ब्यावर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गुढ़ा गांव में केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही एक कार पर पलट गया।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार दीनबंधु उपाध्याय (40), उनके भाई पुरुषोत्तम उपाध्याय (44), पुरुषोत्तम की पत्नी रेणुका उपाध्याय (40) और मां मनसुख देवी (68) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक वाहन के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण पीछे से आ रहे टैंकर पर से चालक का नियंत्रण खो गया और यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में टैंकर चालक और उसके आगे चल रहे वाहन के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!