कोटा जिले में चार वार्ड में पुनर्मतदान, दो भाजपा और दो कांग्रेस उम्मीदवार विजयी

Edited By Updated: 17 Sep, 2026 11:24 AM

re polling held in four wards of kota two bjp and two congress candidates wins

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव में कोटा जिले के चार वार्ड के पुनर्मतदान के बाद जारी परिणाम में इन वार्ड में दो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं दो कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज की हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार कोटा नगर निगम के वार्ड संख्या...

कोटा : राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव में कोटा जिले के चार वार्ड के पुनर्मतदान के बाद जारी परिणाम में इन वार्ड में दो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं दो कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज की हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार कोटा नगर निगम के वार्ड संख्या 11 में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश कुमारी विजयी रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुमन नायक को 537 मतों से हराया। 

कमलेश कुमारी को 4164 मत जबकि सुमन नायक को 3627 मत मिले। वार्ड संखया 44 में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह ने जीत दर्ज की और उन्होंने अपने निकटत्तम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अनूप कुमार को 71 मतों के अंतर से हराया। सिंह ने 3293 एवं श्री कुमार ने 3222 वोट प्राप्त किए। 

निगम के वार्ड संख्या 87 में भाजपा की पुष्पा कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की लक्ष्मी कुमारी को 305 मतों से चुनाव हराया। भाजपा प्रत्याशी को 2258 एवं कांग्रेस उम्मीदवार को 1953 मत मिले। कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका के वार्ड संख्या चार के घोषित परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद रफीक ने बाजी मारी। मोहम्मद रफीक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण को 117 वोट से शिकस्त दी। मोहम्मद रफीक ने 576 एवं सत्यनारायण ने 459 मत हासिल किए। 

इस परिणाम के बाद कोटा नगर निगम में भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 57 पहुंच गई। निगम में कांग्रेस 39 एवं चार निर्दलीय पार्षद है। निगम में बोर्ड के लिए भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हैं। इन परिणामों में सुकेत नगरपालिका के वाडर् संख्या चार कांग्रेस के जीतने से 25 सीटों वाली इस नगरपालिका में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत तो नहीं मिला लेकिन वह चुनाव जीतने वाली सबसे पार्टी बन गई। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!