गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने के लिए CM गहलोत से गुहार, कहा- प्लीज शादियां पर लगा दो बैन

Edited By Updated: 09 May, 2021 09:02 AM

tweet to gehlot to stop girlfriend wedding

कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए राज्यों में सख्त पाबंदियां लागू हैं। राजस्थान सरकार ने भी लॉकडाउन का ऐलान करते हुए  बैंड बाजा, बारात पर रोक लगा दी है, यानी कि  31 मई तक राज्य में विवाह समारोह नहीं किए जाएंगे। जहां इस फैसले से कई लोग उदास हैं तो...

नेशनल डेस्क: कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए राज्यों में सख्त पाबंदियां लागू हैं। राजस्थान सरकार ने भी लॉकडाउन का ऐलान करते हुए  बैंड बाजा, बारात पर रोक लगा दी है, यानी कि  31 मई तक राज्य में विवाह समारोह नहीं किए जाएंगे। जहां इस फैसले से कई लोग उदास हैं तो वहीं एक शख्स बहुत खुश है, क्याेंकि वह नहीं चाहता कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी हो। 

PunjabKesari
इस शख्स ने  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपील करते हुए कहा कि गहलोत जी आप शादियों पर रोक लगा दो।  कल मेरी GF की शादी है तो वो भी रुक जाएगी. आप एक काम करो आज रात को ही गाइडलाइन निकाल दो ताकि 5 मई से जो शादियां हैं सब कैंसिल हो जाएगा। 

PunjabKesari
दरअसल गहलोत लगातार लोगों से शादी समारोह को टालने की अपील कर रहे हैं। हाल ही में सीएम ने ट्वीट कर लिखा था कि कोरोना की इस भयावह दूसरी लहर के दौरान जिन लोगों की शादियां हैं, उनसे अपील है कि फिलहाल अपनी शादी टाल दें। अभी शादी में खुशियों से अधिक कोविड की चिंता लगी रहेगी।


सीएम ने कहा था कि इस महामारी पर विजय पाने के लिए कोविड संक्रमण की कड़ी को तोड़ना जरूरी है, जो शादी में आने वाली भीड़ से संभव नहीं हो पाएगा। सीएम के इसी ट्वीट पर  अंकुर दौरवाल नाम के फेसबुक यूजर ने यह कमेंट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!