तमिलनाडु: CM विजय 28 सितंबर को नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी योजना की शुरुआत करेंगे

Edited By Updated: 18 Sep, 2026 08:03 PM

tamil nadu cm vijay to launch gold ring scheme for newborns

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर को नवजात शिशुओं के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी की योजना की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

चेन्नईः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर को नवजात शिशुओं के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी की योजना की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

इस योजना के तहत पहले चरण में वितरण के लिए सोने की 1.28 लाख अंगूठियां खरीदी गई हैं। यह उपहार सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को दिया जाएगा। इसके तहत नवजात शिशुओं के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी उपहार के रुप में दी जाएगी।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, सोने की अंगूठी पर एक विशिष्ट सीरियल नंबर होगा। विज्ञप्ति के अनुसार यह लाभ केवल तमिलनाडु के लोगों को ही मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों का तमिलनाडु का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!