तुर्किये में गैस विस्फोट के कारण दो इमारतें ढहीं, एक व्यक्ति की मौत

Edited By Updated: 22 Mar, 2026 11:54 PM

two buildings collapse in turkey due to gas explosion

तुर्किये में इस्तांबुल के फातिह जिले में प्राकृतिक गैस विस्फोट के कारण रविवार को दो इमारतें ढह गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने एक बयान में बताया कि तलाश और बचाव दल ने 10...

इंटरनेशनल डेस्क : तुर्किये में इस्तांबुल के फातिह जिले में प्राकृतिक गैस विस्फोट के कारण रविवार को दो इमारतें ढह गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने एक बयान में बताया कि तलाश और बचाव दल ने 10 घायलों को ढही इमारतों के मलबे से बाहर निकाला जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

गुल ने विस्फोट स्थल का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि ढह गई इमारतों में से एक दो मंजिला थी जबकि दूसरी एक मंजिला थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!