राजस्थान: मोबाइल चार्जर में हुए विस्फोट से पेट्रोल में लगी आग से झुलसा युवक

Edited By Updated: 22 Mar, 2026 12:54 PM

youth burnt to death after mobile charger explodes and petrol catches fire

राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में शनिवार रात मोबाइल चार्जर में विस्फोट से लगी आग से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाडर् 15 में निवासरत पंकज वर्मा (21) के एक दोस्त ने उससे बोतल में पैट्रोल लाकर रखने को कहा...

नेशनल डेस्क। राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में शनिवार रात मोबाइल चार्जर में विस्फोट से लगी आग से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाडर् 15 में निवासरत पंकज वर्मा (21) के एक दोस्त ने उससे बोतल में पैट्रोल लाकर रखने को कहा था। इस पर पंकज एक बोतल में पैट्रोल लाया और उसे घर की अलमारी के पास रख दिया। उस बोतल के पास ही उसने एक्सटेंशन तार में चार्जर लगाकर मोबाइल चार्ज करने रख दिया और खाना खाने लगा। इसी दौरान अचानक चार्जर में विस्फोट हुआ जिससे बोतल में रखे पैट्रोल ने आग पकड़ ली। सूत्रों ने बताया कि आग लगते ही पंकज बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद परिजन उसे नौगांवा के अस्पताल ले गये जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलवर जिला अस्पताल भेज दिया। पंकज करीब 30 प्रतिशत तक झुलस चुका है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!