ब्रिटेन में भारतीयों को नौकरी देने वाला डायरेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने दी सख्त सजा ! जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Updated: 09 Dec, 2025 11:18 AM

uk care home agency owner jailed for illegally hiring indians

ब्रिटेन में एक होम केयर एजेंसी के निदेशक बेनॉय थॉमस को उन भारतीय प्रवासियों को अवैध रूप से नौकरी पर रखने के लिए ढाई साल जेल की सजा मिली, जिनके पास UK में काम करने का अधिकार नहीं था। जांच में पाया गया कि उन्होंने 2017–18 में 13 भारतीयों को अवैध रूप...

London: दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड स्थित एक ‘केयर होम' एजेंसी के निदेशक को उन भारतीय प्रवासियों को नौकरी पर रखने का दोषी पाए जाने के बाद ढाई साल की जेल की सजा सुनाई गई जिन्हें ब्रिटेन में काम करने का अधिकार प्राप्त नहीं है। ब्रिटेन में ‘होम केयर एजेंसी' घर पर रहने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों या बीमार लोगों की देखभाल में सहायता प्रदान करती है। ये एजेंसी ऐसे प्रशिक्षित देखभालकर्ता मुहैया कराती हैं जो चिकित्सकीय और गैर-चिकित्सकीय दोनों तरह की सहायता दे सकते हैं।

 

ब्रिटेन की ‘क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस' (CPS) ने बताया कि बेनॉय थॉमस को जुलाई में लुईस क्राउन कोर्ट में सुनवाई के बाद दोषी ठहराया गया और शुक्रवार को सजा सुनाई गई। थॉमस (50) को ईस्ट ससेक्स के बेक्सहिल-ऑन-सी स्थित अपनी ‘ए क्लास केयर रिक्रूटमेंट लिमिटेड' के माध्यम से भारतीय नागरिकों को देखभाल सहायक के रूप में काम करने के लिए भर्ती करते पाया गया, जबकि उसे भारतीय नागरिकों के अवैध प्रवास की स्थिति के बारे में पहले से पता था। CPS साउथ ईस्ट की स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर केटी सैमवेज़ ने एक बयान में कहा, ‘‘बेनॉय थॉमस ने जानबूझकर ऐसे लोगों को नौकरी पर रखकर आव्रजन कानूनों का उल्लंघन किया, जिन्हें ब्रिटेन में काम करने का कोई अधिकार नहीं था।''

 

प्रवासन प्रवर्तन एजेंसी द्वारा की गई जांच में पाया गया कि थॉमस ने 2017- 18 के बीच 13 व्यक्तियों के ‘अवैध आव्रजन' में सहायता की। सीपीएस ने बताया कि उसे कुल मिलाकर ढाई साल की जेल की सज़ा सुनाई गई और आठ साल के लिए कंपनी के निदेशक पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया। थॉमस खुद 2007 में भारत से ब्रिटेन में कानूनी तौर पर आया था और 2012 में ब्रिटिश नागरिक बन गया था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!