यूक्रेन संकटः भारत दौरे पर पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, कल जयशंकर से करेंगे मुलाकात

Edited By Yaspal,Updated: 31 Mar, 2022 10:20 PM

ukraine crisis russian foreign minister sergei lavrov arrives on india tour

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बृहस्पतिवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। यूक्रेन पर पिछले महीने रूस के आक्रमण करने के बाद से उनकी यहां की यह पहली यात्रा है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि लावरोव शुक्रवार को...

नेशनल डेस्कः रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बृहस्पतिवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। यूक्रेन पर पिछले महीने रूस के आक्रमण करने के बाद से उनकी यहां की यह पहली यात्रा है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि लावरोव शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। 

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि भारत के, रूस द्वारा एस-400 मिसाइल प्रणाली के कलपुर्जे और विभिन्न सैन्य साजो-सामान की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर देने की संभावना भी है। रूसी विदेश मंत्री चीन की दो दिवसीय यात्रा संपन्न करने के बाद भारत पहुंचे हैं। उनकी भारत यात्रा, अमेरिकी उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह और ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस की यात्रा के दौरान हो रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!