Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Apr, 2018 12:50 PM
जम्मू के कठुआ रेप कांड ने देश को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। आठ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या से दुनिया भर में रोष है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र ने इस मामले को भयावह करार दिया है...
नेशनल डेस्क: जम्मू के कठुआ रेप कांड ने देश को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। आठ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या से दुनिया भर में रोष है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र ने इस मामले को भयावह करार दिया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए।
अपराधियों को जल्द मिले सजा
गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैंने बच्ची के साथ बलात्कार के इस जघन्य अपराध की खबर देखी हैं। हमें उम्मीद है कि अधिकारी अपराधियों को कानून के दायरे में लाएंगे ताकि बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में उन्हें सजा दी जाए। बता दें कि खानाबदोश बकरवाल मुस्लिम समुदाय की एक बच्ची 10 जनवरी को अपने घर के पास से लापता हो गई थी और एक सप्ताह बाद उसका शव उसी इलाके में मिला। गांव के ही एक मंदिर में एक सप्ताह तक उसके साथ कथित तौर पर छह लोगों ने बलात्कार किया।
पीएम ने इस मामले को बताया शर्मनाक
पीड़िता की हत्या करने से पहले नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया था। मामल में अपराध शाखा के एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। अभी तक दो पुलिस अधिकारियों सहित आठ लोगों की गिरफ्तारी की गई है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए इसे देश के लिए ‘‘ शर्मनाक ’’ करार दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं देश को यह आश्वासन देना चाहता हूं कि कोई अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। न्याय होगा। हमारी बेटियों को इंसाफ मिलेगा।