UPSC ने जारी किए मार्क्स, लोक सेवा टॉपर नंदिनी के मात्र 55.3% अंक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jun, 2017 08:23 AM

upsc issued marks topper nandini get only 55 3  marks

सिविल सेवा परीक्षा में अव्वल रही नंदिनी के.आर. को परीक्षा में मात्र 55.3 प्रतिशत अंक मिले हैं जो देश के नौकरशाहों के चयन के लिए यू.पी.एस.सी. द्वारा इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अपनाए जाने वाले कठिन मानक का इशारा करते हैं।

नई दिल्ली: सिविल सेवा परीक्षा में अव्वल रही नंदिनी के.आर. को परीक्षा में मात्र 55.3 प्रतिशत अंक मिले हैं जो देश के नौकरशाहों के चयन के लिए यू.पी.एस.सी. द्वारा इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अपनाए जाने वाले कठिन मानक का इशारा करते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यू.पी. एस.सी.) ने 2016 की सिविल सेवा परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों द्वारा हासिल किए गए अंक आज जारी किए। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.), भारतीय विदेश सेवा (आई.एफ.एस.) और भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) सहित अन्य उम्मीदवारों के चयन के लिए सालाना परीक्षा 3 चरणों में (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) आयोजित की जाती है।
PunjabKesari
भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी नंदिनी ने इस परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा के परिणाम 31 मई को घोषित किए गए थे। नंदिनी को 2,025 में से  1,120, कुल 55.3 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसमें उन्हें मुख्य में 927 और साक्षात्कार में 193 अंक मिले हैं। दूसरे नंबर पर रहे अनमोल शेर सिंह बेदी को 54.37 प्रतिशत अंक मिले हैं। यू.पी.एस.सी. 2015 परीक्षा की टॉपर टीना डाबी ने 52.49 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सफल परीक्षाॢथयों को मिले अंक ये दिखाते हैं कि आयोग द्वारा देश के नौकरशाहों को चुनने के लिए कितने कठिन मानक अपनाए जाते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!