आतंकवादी के मारे जाने का विरोध, उपद्रवियों के साथ झड़प में पुलिस अधिकारी घायल
Edited By Monika Jamwal,Updated: 08 May, 2020 06:14 PM
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख रियाज नाइकू के मारे जाने का विरोध कर रहे उपद्रवियों के साथ झड़प में शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख रियाज नाइकू के मारे जाने का विरोध कर रहे उपद्रवियों के साथ झड़प में शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बडगाम जिले के नसरुल्लाहपोरा इलाके में उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव के दौरान पुलिस उपाधीक्षक फैयाज हुसैन को सिर में चोट लगी।
उपद्रवियों ने बुधवार को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान नाइकू और उसके सहयोगी के मारे जाने का विरोध करने के लिए पथराव किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं और आंसू गैस के गोले दागे। उन्होंने बताया कि अब तक किसी प्रदर्शनकारी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
Related Story
उड़ानों की संख्या में कटौती करेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, पायलट की कमी के चलते लिया फैसला
इस राज्य से केवल तीन महिलाएं ही पहुंच पाईं लोकसभा, इस बार चुनाव मैदान में केवल दो महिलाएं
सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, रंगभेदी वाली टिप्पणी के बाद...
'नाम में क्या रखा है', औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने पर HC की टिप्पणी; याचिकाएं खारिज
Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस देश को ‘रिवर्स गियर' में ले जाना चाहती है', आंध्र में जमकर बरसे...
'जेल में रहेंगे या जाएंगे घर?', अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर 10 मई को सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा...
एम्स के डॉक्टरों ने बचाई 51 वर्षीय व्यक्ति की जान, 7 घंटे में किया सिर के 7 किलो ट्यूमर का ऑपरेशन
पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, लहूलुहान हाल में पहुंचा अस्पताल, खाना मांगने पर हुआ...
मोदी जी की कुर्सी डगमगा रही, यही परिणाम के वास्तविक रुझान हैं: खरगे का केंद्र सरकार पर निशाना
अगले 10-15 वर्षों में भारत से गरीबी पूरी तरह खत्म हो जाएगी : राजनाथ सिंह