लकड़ी से लदे ट्रक से टकराईं दो कारें, 6 लोग घायल

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 11:51 AM

two cars collide with a truck loaded with wood

केरलम में रविवार तड़के लकड़ी से लदे ट्रक और दो कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बडियाडुक्का थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब एक बजे कन्याप्पाडी के पास हुआ।

कासरगोडः केरलम में रविवार तड़के लकड़ी से लदे ट्रक और दो कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बडियाडुक्का थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब एक बजे कन्याप्पाडी के पास हुआ। कुंबला की ओर से आ रही दो कारें विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गईं।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में चल रही थीं। हालांकि अधिकारी ने कहा कि हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

उन्होंने बताया कि दोनों कारों में कुल नौ लोग सवार थे और सभी एक ही परिवार के थे। अधिकारी ने कहा, ''वे किसी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हमने घायलों के परिजनों को बुलाया है। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!