Edited By Ramkesh,Updated: 14 May, 2026 07:06 PM

इश्क में दीवानगी का अजीबो-गरीब नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब प्रेमी से नाराज़ एक युवती फिल्म ‘शोले’ के वीरू की तरह बिजली के खंभे पर चढ़ गई और जमकर हंगामा करने लगी। युवती को ऊंचाई पर देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि पुलिस और परिजन उसे नीचे...
नेशनल डेस्क: इश्क में दीवानगी का अजीबो-गरीब नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब प्रेमी से नाराज़ एक युवती फिल्म ‘शोले’ के वीरू की तरह बिजली के खंभे पर चढ़ गई और जमकर हंगामा करने लगी। युवती को ऊंचाई पर देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि पुलिस और परिजन उसे नीचे उतारने की कोशिश में लगे रहे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आप को बता दें कि मामला उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव के भुवनपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसक प्रेमी अपने वादे से मकुकर रहा था जिससे नाराज प्रेमिका ने भुवनपुर में स्थित बिजली के पोल पर युवती चढ़ गई, उसके बाद प्रेमी से को बुलाने की जिद पर अड़ गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।