सावधान! क्या आप भी किसी भी चार्जर से फोन चार्ज करते हैं? जानें इसके नुकसान और बचाव के तरीके

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 09:53 AM

warning using any charger can harm your phone know the risks

अक्सर ऐसा होता है कि लोग घर से बाहर निकलते समय अपना मोबाइल चार्जर भूल जाते हैं। ऐसे में वे बाहर किसी भी चार्जर से फोन चार्ज कर लेते हैं।

नेशनल डेस्क: अक्सर ऐसा होता है कि लोग घर से बाहर निकलते समय अपना मोबाइल चार्जर भूल जाते हैं। ऐसे में वे बाहर किसी भी चार्जर से फोन चार्ज कर लेते हैं। एक-दो बार ऐसा करना सामान्य लग सकता है, लेकिन अगर यह आदत बन जाए तो यह आपके फोन और उसकी बैटरी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

हर फोन के लिए अलग होता है सही चार्जर
हर स्मार्टफोन की चार्जिंग क्षमता अलग होती है। कुछ फोन 10W, कुछ 20W और कुछ इससे ज्यादा पावर सपोर्ट करते हैं। ऐसे में यदि आप अपने फोन की क्षमता से ज्यादा या कम पावर वाले चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे चार्जिंग पर असर पड़ सकता है और धीरे-धीरे बैटरी की सेहत खराब होने लगती है।


बैटरी लाइफ पर पड़ता है सीधा असर
जब फोन को सही पावर सप्लाई नहीं मिलती, तो बैटरी को चार्ज होने में ज्यादा समय लगता है। इससे बैटरी के अंदर होने वाली केमिकल प्रक्रिया प्रभावित होती है। लगातार गलत चार्जर इस्तेमाल करने से बैटरी की क्षमता कम होने लगती है और वह पहले जितना चार्ज स्टोर नहीं कर पाती।


ओवरहीटिंग और ब्लास्ट का बढ़ता खतरा
खराब या असंगत (नॉन-कंपेटिबल) चार्जर से फोन चार्ज करने पर डिवाइस गर्म होने लगता है। अगर फोन लंबे समय तक चार्जिंग पर लगा रहे और लगातार गर्म होता रहे, तो इससे बैटरी में ब्लास्ट का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे हादसे गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।


चार्जिंग स्पीड भी हो सकती है प्रभावित
गलत चार्जर के इस्तेमाल से फोन की चार्जिंग स्पीड भी प्रभावित होती है। कभी फोन बहुत धीरे चार्ज होगा, तो कभी जरूरत से ज्यादा तेजी से, जो बैटरी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।


फोन चार्ज करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
हमेशा अपने फोन के लिए ओरिजिनल और सही (कंपेटिबल) चार्जर का ही उपयोग करें। सस्ते या खराब क्वालिटी वाले चार्जर से बचें, यह फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चार्जिंग केबल भी अच्छी गुणवत्ता और ओरिजिनल ही इस्तेमाल करें। बहुत लंबी केबल का उपयोग करने से चार्जिंग धीमी हो सकती है। फोन को कभी भी गर्म जगह या सीधी धूप में रखकर चार्ज न करें। चार्जिंग के दौरान फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें, इससे ओवरहीटिंग हो सकती है।


सुरक्षित चार्जिंग से बढ़ेगी फोन की उम्र
अगर आप सही चार्जिंग आदतों को अपनाते हैं, तो न केवल आपके फोन की बैटरी लंबे समय तक सही रहती है, बल्कि फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस भी बेहतर बनी रहती है। छोटे-छोटे सावधानी भरे कदम आपके महंगे स्मार्टफोन को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!