हरियाणा में बदलाव की लहर, आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

Edited By Updated: 18 Jul, 2024 02:52 PM

wave of change in haryana aam aadmi party tightens its belt

हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वह इस बार सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि गुजरात में...

नेशनल डेस्क : हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वह इस बार सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि गुजरात में 14 प्रतिशत वोट मिलने के बाद 'आप' अब एक राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी पूरी ताकत के साथ उतरेगी।

PunjabKesari

हरियाणा की जनता भी अब बदलाव चाहती है
सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार के कामों को देखकर हरियाणा की जनता भी अब बदलाव चाहती है। हरियाणा ने इनेलो और अन्य स्थानीय पार्टियों सहित सभी राजनीतिक दलों को मौका दिया है, लेकिन अब लोग अरविंद केजरीवाल से उम्मीद कर रहे हैं। केजरीवाल हरियाणा के रहने वाले हैं और उन्होंने देश की राजनीति को बदलने में अहम भूमिका निभाई है, इसलिए लोग विश्वास कर रहे हैं कि वह हरियाणा में भी बदलाव ला सकते हैं।

PunjabKesari

"बदलेंगे हरियाणा का हाल, लाएंगे केजरीवाल"
मान ने यह भी कहा कि हरियाणा की संस्कृति दिल्ली और पंजाब से काफी हद तक मिलती-जुलती है, जिससे आम आदमी पार्टी को लाभ मिलेगा। पंजाब के कई लोगों के हरियाणा में परिवारिक रिश्ते हैं और सीएम के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि मैं चुनाव प्रचार में सक्रिय रहूं। हरियाणा के लोग हिंदी बोलते हैं, जिससे संवाद स्थापित करना आसान होगा।

PunjabKesari

केजरीवाल पर हरियाणा के लोगों का विश्वास है
भगवंत मान ने जोर देकर कहा कि हरियाणा में बदलाव की जरूरत है और लोग भी इसे लेकर उत्साहित हैं। केजरीवाल पर हरियाणा के लोगों का विश्वास है और हमारा नारा है, "बदलेंगे हरियाणा का हाल, लाएंगे केजरीवाल"। यहां के लोग दिल्ली और पंजाब में किए गए कामों से भली-भांति परिचित हैं और आम आदमी पार्टी को चुनावों में लगातार सफलता मिल रही है। जिसके बाद पार्टी ने यह फैसला किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी और हरियाणा के लोगा आम आदमी पार्टी को जीत दिलाएंगे । 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!