Edited By Ramkesh,Updated: 04 May, 2026 06:03 PM

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव में उसके नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ के प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर होने के बाद सोमवर को कहा कि वह प्रदेश की जनता के विश्चास पर खरा उतरेगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अन्य राज्यों के नतीजे पार्टी के लिए...
नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव में उसके नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ के प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर होने के बाद सोमवर को कहा कि वह प्रदेश की जनता के विश्चास पर खरा उतरेगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अन्य राज्यों के नतीजे पार्टी के लिए निराशाजनक जरूर हैं, लेकिन वह हताश नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों का गहराई से विश्लेषण किया जाएगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि केरल में पर्यवेक्षकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''कांग्रेस केरल की जनता को हार्दिक धन्यवाद देती है कि उन्होंने यूडीएफ को भारी बहुमत से सेवा का मौक़ा दिया है। हमारी ज़िम्मेदारी हम पहचानते हैं और केरल की जनता ने जो विश्वास हम पर जताया है, हम उस पर खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा, '' केरल को छोड़ कर जो अन्य नतीजे आए हैं वो हमारी उम्मीदों के अनुरूप नहीं हैं। लेकिन हम ना निराश हैं ना हताश। हम विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं। एकतंत्र और झूठ के ख़िलाफ़ लोकतंत्र और सच की लड़ाई का रास्ता हमेशा लंबा और कठिन होता है। परंतु हम संकल्प और दृढ़ता से एकनिष्ठ हो कर आगे बढ़ते रहेंगे।'' कांग्रेस नेता ने कहा कि जल्द ही नतीजों का गहराई से विश्लेषण किया जाएगा और पर्यवेक्षकों को केरल भेजने की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है।