Edited By Radhika,Updated: 04 May, 2026 10:01 AM

तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है। 234 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों ने सबको हैरान कर दिया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने स्थापित दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए राज्य...
Tamilnadu Election Results 2026: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है। 234 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों ने सबको हैरान कर दिया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने स्थापित दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार:
इन आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि तमिलनाडु की जनता इस बार किसी बड़े बदलाव के मूड में है।
<
>
'गेम-चेंजर' से 'फ्रंट-रनर' तक का सफर
शुरुआती रुझानों में टीवीके की यह लंबी छलांग राजनीतिक विश्लेषकों के लिए भी चौंकाने वाली है। चुनाव से पहले माना जा रहा था कि मुकाबला त्रिकोणीय और कड़ा होगा, लेकिन टीवीके ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, बल्कि वह मुकाबले में सबसे आगे (Front-runner) निकल गई है।
द्रविड़ राजनीति के नए दौर का संकेत
तमिलनाडु में टीवीके की इस बढ़त ने संकेत दे दिया है कि अब मुकाबला सिर्फ दो द्रविड़ पार्टियों के बीच सीमित नहीं रह गया है। अभिनेता विजय का प्रभाव मतदाताओं, खासकर युवाओं और महिलाओं पर गहरा असर डाल रहा है। सत्तारूढ़ डीएमके का पीछे चलना राज्य में सत्ता विरोधी लहर और नए नेतृत्व के प्रति भरोसे को दर्शाता है।